RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/बलौदा बजार
सिंधी गुरुद्वारा में भारतीय सिंधु सभा द्वारा वीर शहीद हेमू कालानी का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष श्री शंकर दुलानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री इंद्र कुमार पंजवानी, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नरेश गंशानी, श्री राजेश रोहरा, श्री दिलीप पंजवानी, श्री राजेश नागदेब, श्री मोनू देवनानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित समाजजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर एवं मौन धारण कर अमर शहीद हेमू कालानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
