RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
ल्यूमिनारा बाय माउव ने रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया फैशन और मार्केटिंग समिट
रायपुर, 16 जनवरी — Mauve India Magazine द्वारा आयोजित Luminara by Mauve, एक फैशन और मार्केटिंग समिट, बेहद सफल रहा। इस खास आयोजन में 300+ लोगों की शानदार उपस्थिति रही, जहां फैशन, लाइफस्टाइल और नेटवर्किंग का एक प्रीमियम और खूबसूरत अनुभव देखने को मिला। यह इवेंट The House of Local में आयोजित किया गया, जिसने इसकी वाइब को और भी अधिक खास बना दिया।
इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा डिज़ाइनर शोकेस, जिसमें Rivah, Roshnika, Vana, House of Local और Eyevivo द्वारा पेश की गई कलेक्शंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हर ब्रांड की अपनी अनोखी पहचान, स्टाइल और क्रिएटिव प्रेज़ेंटेशन ने इस शाम को यादगार बना दिया।
साथ ही, Luminara में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े 5 पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जहां इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इन चर्चाओं में ट्रेंड्स, ब्रांडिंग, स्टाइल, वेलनेस और लाइफस्टाइल के नए आयामों पर बात हुई।
इस इवेंट को शानदार सपोर्ट मिला:
AT Palace (Title Sponsor) के साथ, From Farm (In Association) और Reya Diamonds तथा VLCC School of Beauty (Powered By) के सहयोग से Luminara ने एक मजबूत और यादगार मंच तैयार किया।
Luminara by Mauve ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि Mauve India Magazine लगातार फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहा है, जहां ब्रांड्स, डिज़ाइनर्स और क्रिएटिव कम्युनिटी एक साथ जुड़कर कुछ बड़ा और खास रचते हैं।
मीडिया और सहयोग के लिए संपर्क करें:
Editorial@themauve.in | +91-7869421317 | www.themauve.in
