RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी — रायपुर से जयपुर डायरेक्ट फ्लाइट शुरू -चेंबर उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागडोदिया
खाटू श्याम प्रभु के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रायपुर से जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू। जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार बागडोदिया ने दी।
उन्होंने बताया कि श्री श्याम प्रभु प्रेमी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमन डेका जी को इस फ्लाइट सेवा को प्रारंभ करने हेतु निवेदन पत्र सौंपा था, जिस पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने सकारात्मक स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए छत्तीसगढ़ के समस्त श्याम प्रभु प्रेमियों ने आभार व्यक्त किया है।
जयपुर पहुंचने के बाद मात्र 89.5 किलोमीटर की सड़क यात्रा कर लगभग दो घंटे में श्री खाटू श्याम प्रभु के दर्शन संभव हो सकेंगे। यह सुविधा निश्चित ही भक्तों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
