RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी को होगा जनदर्शन — सीएम विष्णुदेव साय जनता की समस्याओं का करेंगे त्वरित निराकरण
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएँ एवं मांगें सुनेंगे। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके और जनदर्शन कार्यक्रम आमजन के लिए प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हो।
