RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से जुड़ा एक सड़क हादसा सामने आया है। रेस्ट हाउस से प्रस्थान के दौरान काफिले की एक गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा।
सूत्रों के अनुसार युवकों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।
