RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सुंदर नगर में आज सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए नई पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह, व महापौर मीनल चौबे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक श्री सुनील सोनी जी ने पुलिस चौकी में सुविधाओं के विस्तार हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने भी नई पुलिस चौकी को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित होगी और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समस्त क्षेत्रवासियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
