RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
एक पहल और की यात्रा में अजीत कुकरेजा की संगीतमय उपस्थिति, प्रेमानंद जी महाराज से मिला विशेष सानिध्य
एक पहल और द्वारा आयोजित बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा में भावी विधायक अजीत कुकरेजा जी ने अपनी ऊर्जा और सहजता से सभी का मन जीत लिया। यात्रा के दौरान वे बुजुर्गों संग नाचे–गाए और सभी में उत्साह का संचार किया।
23 नवंबर की सुबह उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाराज जी के चरणों में उन्हें एकांतिक वार्तालाप का भी सौभाग्य मिला। महाराज जी की कृपा से बरसा यह अमृतमय स्नेह पूरे जत्थे के लिए प्रेरणा बना।
