RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
RV CG News ने बाल दिवस पर कैद की दिल छू लेने वाली तस्वीर : दादा–पोते की प्यारी तस्वीर बनी आकर्षण का केंद्र
आज 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर RV CG News परिवार द्वारा विशेष फोटो कलेक्शन का आयोजन किया गया। इसी दौरान एक बेहद मनमोहक तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया—एक दादा जी अपने नन्हे पोते को टोकरी में उठाए बेहद खुश दिखाई दे रहे थे।
पोते की मासूम, खिलखिलाती मुस्कान और दादा–पोते के बीच झलकता स्नेह इस तस्वीर को और भी खास बनाता है। बाल दिवस पर ऐसी प्यारी झलकियां समाज को प्रेम, अपनापन और खुशियों का संदेश देती हैं।
RV CG News परिवार की ओर से सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं —
बाल दिवस की ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं!
