RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सेवा पथ कन्यादान महायज्ञ की ऐतिहासिक सफलता पर भव्य आभार समारोह
रायपुर – 11/नवंबर/2025
दिनांक 30 अक्टूबर को सेवा पथ संस्था द्वारा आयोजित कन्यादान महायज्ञ में 9 कन्याओं का पवित्र विवाह विधि-विधान एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न किया गया।
इस महायज्ञ में समाज के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी, मुखीगण तथा छत्तीसगढ़ के बाहर से आए भक्तजनों ने अपनी सेवाएँ समर्पित कीं।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर संस्था द्वारा सभी सेवाभावी जनों के प्रति स्नेह एवं आभार व्यक्त करने हेतु एक भव्य आभार समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
समारोह में सेवाभावी महानुभावों को स्मृति स्वरूप मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जाएगा और कन्यादान महायज्ञ की इस दिव्य सफलता का सामूहिक उत्सव मनाया गया।
दिनांक: 9 नवंबर, रविवार
स्थान: विमतारा हाल, एकता हॉस्पिटल के पास, शांति नगर, रायपुर।
