RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह”
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया
संत बाबा थाहिरिया सिंग संत बाबा सूरत सिंग दरबार, गुरु भवन लाखे नगर चौक में
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत बाबा थाहिरिया सिंग संत बाबा सूरत सिंग दरबार, गुरु भवन लाखे नगर चौक में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ साईं गोविंद सिंग जी
के पावन सानिध्य में हुआ। दरबार परिसर “वाहे गुरु” के जयघोष से गूंज उठा। कीर्तन, सत्संग एवं भजन का भव्य आयोजन हुआ जिसमें समाज के मुखीगण, वरिष्ठ समाजसेवी, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संत महात्माओं के प्रवचनों ने सबको गुरु नानक देव जी के उपदेश — “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” — का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त कर लंगर प्रसाद का आनंद लिया और आध्यात्मिक आनंद में डूब गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सेवादारों, समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह।
सेवादार – प्रेम प्रकाश मध्यानी 
