RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
बढ़ते कदम तीर्थ यात्रा से बुजुर्गों की सकुशल वापसी
स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत
बढ़ते कदम द्वारा आयोजित बुजुर्गों की पवित्र तीर्थ यात्रा के बाद आज सभी श्रद्धालु सकुशल रायपुर स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों की वर्षा कर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बुजुर्गों ने इस आत्मिक यात्रा के सफल आयोजन हेतु बढ़ते कदम टीम का आभार व्यक्त किया।
रायपुर, 29/ अक्टूबर/2025
— राजू वासवानी, संपादक
RV CG News टीम
