RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
“हिंदुत्व ही जीवन की साधना — विक्रम केवलानी”
वार्ड संयोजक से प्रदेश प्रमुख तक का संघर्षमय और प्रेरक सफर
रायपुर। विक्रम केवलानी ने पाँचवीं कक्षा में रहते हुए पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में कदम रखा था। उस समय उनका निवास देवेंद्र नगर सेक्टर 3 में था। प्रारंभिक जुड़ाव धीरे-धीरे एक जीवनपथ में बदल गया — धर्म जागरण संगठन की युवा शाखा धर्म सेना के जवाहर नगर वार्ड संयोजक के रूप में उन्होंने 2004 से हिंदुत्व की दिशा में सक्रिय कार्य करना शुरू किया।
विक्रम केवलानी का कहना है कि — “सनातन की आस्था और उसकी रक्षा का संकल्प हमारे पूर्वजों की देन है। वार्ड संयोजक से प्रांत संयोजक और प्रदेश के मुखिया बनने तक का यह सफर आसान नहीं था। यह गैरराजनीतिक मंच है, इसलिए संघर्ष और त्याग दोनों का सामना करना पड़ा, परंतु यह जीवन की पद्दति बन चुकी है।”
उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य लव जिहाद और धर्मांतरण रोकना, देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करना, बेटी बचाओ- बहू लाओ और गौ सेवा जैसे सनातन कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।
विक्रम केवलानी गर्व से कहते हैं —
“हम भाग्यशाली हैं जो सनातन धर्म में जन्मे हैं। हमारे पूर्वजों ने हजारों वर्षों तक अखंड भारत की सीमाओं की रक्षा की है। उनके बलिदान का स्मरण हमें प्रेरित करता है कि हम भी धर्म और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दें तो कोई अफसोस नहीं होगा।”
अंत में उन्होंने भावनात्मक शब्दों में कहा —
“सनातन फर्स्ट — बाकी सब बाद में, परिवार भी बाद में; धर्म पहले, देश पहले।”
जय हिंद! वंदे मातरम्!!
