RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर की बेटी रिचा होतवानी मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब बिखेरेगी अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा
रायपुर की बेटी और सिंधी समाज का गौरव रिचा होतवानी अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर शहर का नाम रोशन करने जा रही हैं।
भाग्यश्री ( फिल्म मैंने प्यार किया ) हीरोइन से अवार्ड लेते हुए
24 वर्ष की रिचा ने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीतने के बाद अब इंटरनेशनल मिस वर्ल्ड की तैयारी शुरू कर दी है।
रायपुर अमलीडी निवासी रिचा की मम्मी रेखा आहूजा,जो कि ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, बताती हैं कि बचपन से ही रिचा को मॉडलिंग का गहरा शौक था। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने सपनों को संजोए रखा और इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। 2023 में उन्होंने मिस छत्तीसगढ़ का खिताब जीता और कोलकाता मॉडलिंग प्रतियोगिता में रनर-अप रहीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल (फिल्म वांटेड)
आज रिचा होतवानी न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और सिंधी समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि सभी के लिए गर्व का विषय है।
