RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
✨ सिंधू पैलेस में गरबा उत्सव का भव्य समापन ✨
पूज्य शंकर नगर पंचायत महिला विंग द्वारा रायपुर के सिंधू पैलेस में आयोजित गरबा कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।
पारंपरिक व शालीन परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने धार्मिक गीतों पर मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला विंग की कंचन देवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी में संस्कार जागृत करने का माध्यम बनते हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
