RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत के पुनः अध्यक्ष बने मुरली केवलानी
रायपुर/ 22. सितंबर.2025- सतीश छुगानी ने ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत ने वार्षिक आमसभा की बैठक रविवार को सिंधू पैलेस में आयोजित की।
बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष सतीश कन्हैयालाल छुगानी ने मंच संचालन के साथ साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के हिसाब किताब का पूर्ण ब्यौरा सदन के सामने रखते हुए बताया कि संस्था ने 12 (A) 80(G) के पंजीयन के साथ साथ GST पंजीयन के अंतर्गत शासन के नियमों का शत प्रतिशत पालन करते हुए संस्था के संचई कोष में अनुपम वृद्धि की है।
संस्था अब आधुनिक युग के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव की ओर लगातार अग्रसर है और हर डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग में सक्रियता के साथ सहभागिता प्रदान कर रही है।
पूज्य पंचायत के संरक्षगणों के आशीर्वचनों में अशोक नैनवानी, भरत रमानी, अशोक माखीजा के उद्बोधन के साथ साथ महासचिव प्रताप थारवानी ने भी पिछले वर्ष की सभी कार्यवली का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्री मुरली केवलानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में
सम्मानित सदस्यों पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए आगे भी पंचायत के कार्यों को शीर्ष की ओर ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन राजेश वासवानी ने किया और मंच का सफल संचालन कोषाध्यक्ष सतीश छुगानी ने किया। झूलेलाल जी की आरती में राजेश वाधवानी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।बैठक में भारतीय सिंधू सभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लद्दाराम नैनवानी, बी डी थादलानी, मुरलीधर केवलानी,सुशील खटवानी, प्रहलाद शादीजा, चंदर विधानी, वासु जोतवानी, अशोक पंजवानी,दर्शन निहाल, ज्ञानचंद शादीजा, दयाल शादीजा, ताराचंद माखीजा, दौलत पार्याणि, राजेश गुरनानी, किशोर आहूजा, तनेश आहूजा, अजीत मोटवानी, मनीष पंजवानी, राजू काशवानी,ओम तीर्थणी, मोहन रोहड़ा, राकेश ओछवानी, आदि मौजूद रहे।
