RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
शराब भट्टी के विरोध में
रायपुर/ विक्रम केवलानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि कोटा मोहबा बाजार शराब भट्ठी जनविरोध के पश्चात लगभग दो वर्ष पूर्व मारुति स्काई के सामने से हटाए गए दारू दुकान के पुनः उसी स्थान पर वापिस खुल जाने से मारुति विहार कॉलोनी, श्रीजी टॉवर, मारुति हाईट, मारुति कुंज, शांति विहार, महंत तालाब कृष्णा नगर, ज्योति नगर कोटा सहित मोहबा बाजार के शिवाजी नगर, राजू नगर, डूमर तालाब, आमानाका कुकुरबेड़ा के नागरिकों में भारी रोष व्याप है ।
फिर से वापिस भट्ठी खुलने के अंदेशा होने मात्र से इसके विरोध में 11 अप्रैल 2025 को मारुति विहार सोसायटी के लेटरपेड़ में रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और कई विरोध के बाद भी 3 मई 2025 को जिस स्थान से जनता के विरोध के बाद लगभग दो वर्ष पूर्व जो दुकान हटाया गया था उसी स्थान पर वापिस खोल दिया गया। इसके बाद भी जनता ने अपना लिखित विरोध जारी रखा जिसमें मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाकर 25 मई को एक और सामूहिक आवेदन रायपुर कलेक्टर को दिया जा चुका है ।।
इतना ही नहीं तो सुशासन तिहार में भी इस भट्ठी के विरोध में कई आवेदन दिया गया। इस दारू भट्ठी के वापिस खुल जाने से आसपास बिगड़ती कानून व्यवस्था जिसमें महंत तालाब की पचरी और अन्य खुले स्थान में खुलेआम दिनदहाड़े शराब खोरी चालू हो चुकी है जिसके चलते छीनाझपटी मारपीट गालीगलौच तो रोज की आम बात है जिसकी सूचना निकटतम थाना में आवेदन के माध्यम से दिया जा चुका है। वहीं शराब पीने से मना करने पर हुई चाकूबाजी से आसपास का इलाका दहल चुका है ।।
इतने सब के बाद भी प्रशासन अब तक इस दिशा में जनता की भावनाओं को दरकिनार कर जनहित के लिए इस शराब भट्ठी को स्थानांतरित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाई जिससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने मीटिंग कर दारू भट्ठी को बंद कराने का पुनः संकल्प लेते हुवे आज बड़ा प्रदर्शन किया गया है ।।
होरी लाल जी समाजिक कार्यकर्ता
