RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव प्रदर्शनी 19 से 21 सितम्बर”
न्यूमैज्मेटिक एंड फिलैटली सोसायटी ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में “दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव प्रदर्शनी” का आयोजन दिनांक 19, 20 और 21 सितम्बर को श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन, समता कॉलोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी में सिक्के, नोट, टोकन, मेडल, डाक टिकट, प्राचीन वस्तुएं, एसेसरीज एवं विंटेज कलेक्शन की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी।
पदाधिकारीगण – अध्यक्ष – कमल वैद , उपाध्यक्ष – लक्ष्मी नारायण लाहोटी , सचिव – हेमंत अरोड़ा , संयुक्त सचिव – अनिल केशरवानी कोषाध्यक्ष – स्नेहल लूनिया
कार्यकारी सदस्य- हरिओम अग्रवाल, डॉ. कमल अग्रवाल, रविंद्र जैन , अर्पित तम्रकार, रितेश जैन , पियूष चौहान
हेल्प डेस्क ,स्नेहल , धीरू सिंह
प्रदर्शनी समय : प्रातः 10:30 बजे से सायं 7:00 बजे तक
प्रवेश : निःशुल्क. 
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज लक्ष्मीनारायण लाहोटी से दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव पर विशेष वार्ता”
मुंबई ,दिल्ली, कोलकाता, और मद्रास, बैंगलोर, हैदराबाद
ईसके अलावा भी छत्तीसगढ़ से इस प्रदर्शनी में स्टाल लगेंगे,
आपको बहुत सी ऐसी वस्तुएं देखने मिलेगी जो आपने कभी-भी नहीं देखी होगी, और ना ही सोची होगी
इस संस्था का मैं उपाध्यक्ष हूं,
इस प्रदर्शनी में नोट, सिक्के, मोबाइल, टेलीफोन, पेंटिंग,पेजर, बर्तन कंपास, इत्यादि इत्यादि हजारों की तादाद में वस्तु देखने मिलेगी, जिनका इतिहास 50 साल से 700 साल पुराना है, सिक्के 3000 साल पुराने भी आपको देखने मिलेंगे, जो सोने और चांदी के रहते थे, मिट्टी के सिक्के भी उस समय बनाए जाते थे
मेरा स्टॉल नोटों के नंबर पर रहेगा, ऐसा कोई फैंसी नंबर नहीं जो मेरे पास नहीं, इसके साथ ही एरर नोट (त्रुटिपूर्ण) भी प्रदर्शित किए जाएंगे.
