RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मांढर वाली माता रानी जी के 37वें अवतरण दिवस पर होगा भक्ति-संगीत व स्नेह भोज का आयोजन
बिलासपुर।
सेवक प्रेम बीरनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मांढर वाली माता रानी जी के 37वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में एक भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टि कुकरेजा नागपुर एवं बॉलीवुड बैंड की प्रस्तुति रहेगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद के सुरों में डुबो देगी।
दिनांक: मंगलवार, 16 सितंबर 2025
माता रानी जी का स्वागत – संध्या 7:30 बजे
भक्तिमय कार्यक्रम – रात्रि 8:00 बजे से
स्नेह भोज – रात्रि 9:00 बजे से
आयोजक: माँ संतोषी माँ वैभव लक्ष्मी सेवा समिति, बिलासपुर छत्तीसगढ़ 
