RV cg news राजू वासवानी रायपुर,छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी का जन्मदिवस – पूरे प्रदेश के मुखीगण होंगे शामिल
फूलों से सजेगा सिंधी पंचायत कार्यालय – महेश दरयानी के जन्मदिन पर रहेगा जश्न
डेढ़ साल की उपलब्धियों के बीच महेश दरयानी का जन्मदिवस, प्रदेशभर के मुखीगण देंगे शुभकामनाएँ
रायपुर।। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी जी का जन्मदिन कल 11 सितंबर को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के मुखीगण रायपुर स्थित सिंधी पंचायत कार्यालय पहुँचेंगे और दरयानी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देंगे।
जन्मदिन समारोह के लिए पंचायत कार्यालय को आकर्षक फूलों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि, मुखीगण एवं समाजबंधु महेश दरयानी जी से मिलकर आशीर्वाद व बधाई देंगे।
महेश दरयानी जी के नेतृत्व में पंचायत का डेढ़ साल का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों की सभी ओर प्रशंसा हो रही है। समाजहित में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
