RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गणेश विसर्जन झांकी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का वीडियो संदेश
रायपुर। गणेश विसर्जन झांकी के स्वागत अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता का अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति पद चुनाव की प्रक्रिया में व्यस्त होने के कारण वे रायपुर नहीं पहुँच पाए, लेकिन वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने गणपति बप्पा के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मंच पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ,सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ , चेंबर के अध्यक्ष सतीश थौरानी,सुशील जिंदल राजेश अग्रवाल, अंबर अग्रवाल उपस्थित थे।
