RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“तेजकुमार बजाज” बने छग सिंधु महापंचायत के प्रमुख सलाहकार- छग सिंधु महापंचायत की महाबैठक: सामाजिक उत्थान व पंचायतों के गठन पर जोर 
रायपुर, 6 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत की महाबैठक आज शाम 4 बजे देवेन्द्र नगर स्थित संरक्षक व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के सभामंडप में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तेजकुमार बजाज को छग सिंधु महापंचायत का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया।
संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि सिंधी समाज हमेशा देशहित व सामाजिक उत्थान के कार्यों में अग्रणी रहा है। पंचायत व्यवस्था से समाज की छवि और नेतृत्व को और मजबूती मिल रही है।
अध्यक्ष अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, प्रमुख सलाहकार अमित जीवन, किशोर आहूजा सहित विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों का गठन योग्यता आधारित होगा तथा बालक–बालिकाओं व नारी शक्ति को भी बराबरी से अवसर दिया जाएगा।
बैठक में रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों से आए मुखीगण, वरिष्ठजन व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने बताया कि पंचायत का दायरा सामाजिक उत्थान, शिक्षा, राजनीति व आधुनिक संसाधनों के उपयोग पर आधारित होगा।
आज की बैठक में श्रीचंद सुंदरानी,अध्यक्ष,पार्षद एम आइ सी सदस्य अमर गिदवानी, संरक्षक राम गिडवानी, शमनलाल खूबचंदानी, बसंत कुकरेजा,मोहन तेजवानी, गोविंद वाधवानी, महामंत्री द्वय राधाकिशन सुंदरानी- जीतू बडवानी, राजेश वासवानी, जीतू बडवानी, सचिन मेघानी पार्षद, अशोक मलानी,मूलचंद खत्री, लखमीचंद गुलवानी,सुदेश मंध्यान, राजेश गुरनानी, नानक गिदवानी भाटापारा,
हरिराम तलरेजा,जीवतराम तोलवानी,जतिन नचरानी, भीमनदास धनवानी, गुरमुखदास वाधवा,दौलत परप्यानी, किशोर सेतपाल टिल्डा, मुखी गुरनामल रोहरा, हरीश पेसवानी, महेश आहूजा,चंदर देवानी,मोनू आहूजा, जयचंद नावानी, महेश खिलनानी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रवक्ता: छग सिंधु महापंचायत दिनेश अठवानी
