RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भगवान झूलेलाल की गोदी में विराजे गणपति बप्पा – रामसागर पारा रायपुर का अनोखा आकर्षण
सिंधी समाज के मुखीगण व वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में हुआ सरस्वती गणेश ग्रुप का सम्मान
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने किया स्वागत-सम्मान, भक्तिमय माहौल में डूबा रामसागर परा रायपुर
रायपुर के रामसागर पारा स्थित गणेश उत्सव पंडाल इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ गणपति बप्पा सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी की गोदी में विराजमान हैं। यह अनोखी झांकी श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कृति से जोड़ते हुए विशेष संदेश दे रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत एवं सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी तथा मुखीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पंडाल में पहुंचे अतिथियों द्वारा सरस्वती गणेश ग्रुप का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के साथ समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को गणपति बप्पा और भगवान झूलेलाल के आशीर्वाद का लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया है।
