RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर का अनोखा आयोजन – गणपति पंडाल में हुआ पुलाव व दाल का वितरण
सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर, कटोरा तालाब द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। पंडाल में श्रद्धालुओं को पुलाव और दाल का वितरण कर भक्तिमय वातावरण को और भी आत्मीय बनाया गया।
सिंधी पंचायत के मुखी राजकुमार वाडिया (अप्पू), कमल जयसिंघानी, चंद्रभान डोडवानी और संदीप (मोनू) शिवदासानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य गणपति स्थापित करने वाले सभी श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाना है, ताकि सेवा और भक्ति का यह संदेश समाज में और अधिक मजबूत हो।
