RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चेम्बर प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं वाणिज्य मंत्री से मुलाकात हेतु दिल्ली रवाना
रायपुर, 22 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल आज दिल्ली रवाना हुआ। यह प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय श्री पीयूष गोयल जी से सौजन्य भेंट कर व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं से अवगत कराएगा।
प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, सलाहकार लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष लोकेश चन्द्रकांत जैन, प्रमोद जैन, राजेश सेतपाल, सुरेश कृपलानी, पंकज जैन एवं महेंद्रगढ़ शामिल हैं।प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी पारिवारिक कार्यक्रम हेतु पूर्व से ही दिल्ली में मौजूद हैं। उन्हें 23 अगस्त, शनिवार को “एक राष्ट्र–एक चुनाव” विषय पर आयोजित अखिल भारतीय व्यापारी लीडर सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया है। उनके नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल सम्मेलन में भाग लेगा।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त मंत्री को व्यापारियों को आ रही जीएसटी संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए जीएसटी सरलीकरण पर आग्रह करेगा तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से मुलाकात कर व्यापार-उद्योग जगत के मुद्दों पर चर्चा करेगा।- अजय भसीन प्रदेश महामंत्री
