RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भारतीय सिंधू सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न — छत्तीसगढ़ से 25 प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति, महेश दरयानी भी हुए शामिल
दिनांक – 27-28 जुलाई 2025 | स्थान – सक्खर पंचायत भवन, मुंबई
मुंबई स्थित सक्खर पंचायत भवन में 27 एवं 28 जुलाई 2025 को भारतीय सिंधू सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश से 25 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव श्री मुरलीधर शादीजा द्वारा अधिवेशन में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया कि “सिंधी समाज के प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत भगवान झूलेलाल व कुलदेवी हिंगलाज माता के जयकारे से होनी चाहिए।”
यह ऐतिहासिक प्रस्ताव राष्ट्रीय मंच पर सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ पारित हुआ और अधिवेशन की शुरुआत “हिंगलाज माता की जय” के जयकारे से की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश दरयानी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उनके द्वारा आयोजित 2121 बहराणा साहिब आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है, साथ ही उन्होंने कई धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
छत्तीसगढ़ से सम्मिलित प्रमुख प्रतिनिधियों में शामिल रहे:लधाराम नैनवानी जी,चेतन तारवानी जी,महेश दरयानी जी,विनीता भावनानी जी, मुरलीधर शादीजा जी,पहलाद शादीजा जी, सतीश छुगानी जी,प्रताप थौरानी जी, गुरमुख वाधवा जी, राजा माखीजा जी साथ ही अन्य समाजसेवीगण एवं सदस्यगण भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
यह अधिवेशन समाज में एकता, संगठन और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
