RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल ने किया रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रतिनिधि राम पंजवानी का सम्मान
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हुए राम पंजवानी का सम्मान किया है।
राम पंजवानी सत्यनारायण कॉलेज के प्रतिनिधि बने हैं, जिसकी बधाई दी। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, तेजकुमार बजाज, नितिन कृष्णानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, और जतिन नचरानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ने राम पंजवानी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
