RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“सुहिणी सोच” का “पचास झकास” कार्यक्रम, सीनियरों के लिए बना “75 झकास”
रायपुर, 2 जुलाई 2025: सुहिणी सोच संस्था द्वारा 2 जुलाई 2025 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम “पचास झकास” ने शानदार सफलता हासिल की। कार्यक्रम में आए हुए सीनियर मेहमानों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इसे “50 और 60 प्लस” नहीं, बल्कि “75 झकास” बताया। सभी सीनियर अतिथियों ने इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सराहा।
“सुहिणी सोच” संस्था ने इस कार्यक्रम में 50 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और मोटिवेशन के साथ-साथ मनोरंजन का भी अद्भुत समावेश किया। इस अवसर पर मोटिवेशनल ट्रेनर नेहा सालोमन, इंटरनेशनल योगा टीचर सागर मलाकार और एडवोकेट जानकी बिल्थरे ने अपनी विशेषज्ञता साझा की।
संस्था की संस्थापिका मनीषा तारवानी और अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से 50 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए समर्पित था, जो हमारे घर-परिवार की नींव होते हैं। कार्यक्रम निर्देशक टीम – ज्योति बुधवानी, मुस्कान लालवानी, कृतिका बजाज और भारती सिंहानी ने बताया कि मनोरंजन के लिए गेम्स और फन एक्टिविटीज़ का भी आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष करिश्मा कमलानी और सचिव पूनम बजाज ने अतिथियों का स्वागत किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एंकर शीलू शर्मा और कार्यक्रम निर्देशकों द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कविता नारा ने साझा की।
