RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
राष्ट्रीय रंगमंच रायपुर इकाई की अध्यक्ष संचिता भट्टाचार्य से चर्चा
राष्ट्रीय रंगमंच रायपुर इकाई की अध्यक्ष संचिता भट्टाचार्य ने हाल ही में रंगमंच से जुड़े अपने अनुभवों और अपनी यात्रा पर बात की। संचिता भट्टाचार्य ने बताया कि उन्हें रंगमंच से जुड़े हुए अभी सिर्फ तीन साल ही हुए हैं, लेकिन इस क्षेत्र में उनका अनुभव काफी सुखद रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से गायकी के प्रति अपने लगाव और इसमें अपने माता-पिता के सहयोग का जिक्र किया। संचिता ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें गायन के क्षेत्र में काफी प्रोत्साहित किया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिली।
संचिता भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय रंगमंच पर मंच संचालन भी किया और इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय रंगमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने देवानी जी के सहयोग और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।
