RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर में पहली बार सिंधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन!
रायपुर – छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत अध्यक्ष महेश दरयानी, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, व शहर अध्यक्ष अनिल लाहोरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, युवा विंग और महिला विंग के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर के कलर्स मॉल में 4 से 8 जुलाई तक एक ऐतिहासिक सिंधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
सतीश कन्हैयालाल छुगानी- सिंधी समाज के नाम संदेश
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना, साथ ही आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।
यह फेस्टिवल पहली बार रायपुर में हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन दो शो होंगे – शाम 6 से 9 बजे और रात 9 से 12 बजे। समाज के सभी सदस्यों के लिए यह एक शानदार अवसर है, क्योंकि पांचों फिल्मों के सभी 10 शो की टिकटें बिल्कुल निशुल्क रहेंगी। आप ये टिकटें पंचायत कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
आज इस फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें पंचायत के कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आप सभी समाजजनों से निवेदन है कि इस फिल्म फेस्टिवल में आकर फिल्मों का आनंद लें, ज्ञानवर्धक बातें सीखें और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
इस भव्य आयोजन के संयोजक विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी और रतन वर्ल्यानी हैं।
इस अवसर पर साईं मुरलीधर उदासी, महेश दरयानी, बलराम आहूजा, महेश रोहड़ा, कैलाश बालानी, भरत बजाज, नाथुलाल धनवानी, तनेश आहूजा, पहलाद शादीजा, अमर चंदनानी, जीवत राम बजाज, झामन दास बजाज, विकास रुपरेला, अनिल लोहारी, मनीष पंजवानी, विकी तनवानी, रतन लीलानी, मोनू आहूजा, राजू वासवानी, अजीत मोटवानी, मनीष आहूजा, विनोद राजा संतवानी, ओमप्रकाश सोनवानी, हरनाम सिंह तलरेज, नन्द लाल तनवानी, नरेश संतवानी, अमर लाल वलेचा और समाज के अन्य प्रमुख युवा साथी उपस्थित हुए।
