RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 11/जून/2025
धमतरी में भारतीय सिंधु सभा द्वारा लव जिहाद, धर्मांतरण और नशाखोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर एक प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इन सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनके खिलाफ हिंदू समाज को एकजुट करना था।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर किया गया, जिन्हें हिंदू संगठनों द्वारा धर्म और संस्कृति को खत्म करने वाले “दीमक” के समान बताया जा रहा है। इस बैठक के माध्यम से सर्व हिंदू समाज को जगाने का प्रयास किया गया, ताकि वे इन चुनौतियों का सामना कर सकें।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विनीता भावनानी, एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चेतन तारवानी, प्रदेश अध्यक्ष लद्धाराम नैनवानी ने धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और इन पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, नशाखोरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जो समाज में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।
संपर्क सूत्र मेजबान टीम धमतरी राजा वाधवानी धमतरी इकाई अध्यक्ष, चेतन हिंदुजा प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई , अशोक चारवानी प्रदेश सचिव।
