RV cg news राजू वासवानी, रायपुर/09/जून/2025 मो.9827916611
साईं दर्शनलाल जी के स्वर्गवास पर सिंधी काउंसिल ने दी श्रद्धांजलि
शदाणी दरबार तीर्थ के पूज्य संत युधिष्ठिर लाल जी के भाई स्व दर्शनलाल जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया जिनका पार्थिक शरीर दोपहर 2 से 4 बजे तक दर्शन के लिए रखा जाएगा उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे निकलेगी सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। सतगुरू साईं नवम ज्योत, संत साईं युधिष्ठिर लाल शदाणी के भ्राता श्री भरत लाल शदाणी( साईं दर्शनलाल शदाणी) अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके प्रभु चरणों में लीन हो गए है
शोकाकुल:
भाई:संत साईं युधिष्ठिर लाल जी, सत्यव्रत, डॉक्टर भीष्म लाल, डॉक्टर अजीत लाल शदाणी
पुत्र: अभय लाल, शिवम लाल शदाणी भतीजे: उदय लाल, सत्यम, निर्भय शदाणी..
पूज्य संत शदाणी पंचायत, शदाणी सेवा मंडल, संत शदाणी नगर विकास समिति एवम् समस्त भक्तगण।
