RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:12/मई/2025

रायपुर – समिति के अध्यक्ष प्रकाश जादवानी व सचिव तेजकुमार बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि हरे माधव दरबार कटनी के जीवन मुक्त हरिराया सतगुरू साईं ईश्वरशाह साहिबान के रूहानी एवं पावन उपदेश सदैव हम बालकों को सचखंड की राह पर चलने को प्रेरित करते हैं।
इसी कड़ी में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति रायपुर के यूथ टीम द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में रायपुर के मदर टेरेसा आश्रम में मातृ दिवस मनाया गया। बुजुर्ग माताओं से भरा यह आश्रम उनके लिए सिर्फ आश्रम नहीं अपितु समस्त संसार है। हरे माधव यूथ टीम ने मानव सेवा कार्य को चरितार्थ करने उन बुजुर्ग माताओं के साथ खुशियों के पल बिता के अपने पूरण सतगुरू के वचनों को याद करते हुए प्रत्येक जीव की निष्काम सेवा भाव को स्वतः जागृत किया।
माताओं को रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुएं भेंट करके उनका मुख हरे माधव प्रसाद से पवित्र करवाया। बुजुर्ग माताओं ने भी अपने मुख से हरे माधव नाम जप कर उन नन्हे बालक बालिकाओं को प्रेम भाव से ओत प्रोत कर उनको ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया। सर्वहित की सेवा भाव को यूं ही हम सभी मिलके आगे बढ़ाएं, एवं अपने सतगुरू साईं जी पर बलिहार बलिहार जाएं, कि वे हमेशा हम दुनियावी बालकों को सचखंड के पथ पर चलने के अनेक स्वर्णिम वेला दिखाते हैं। हरे माधव।
