RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :07/मई/2025

नई दिल्ली – रात 1:30 पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया।
भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हर तरफ सन्नाटा ही सन्नाटा पसरा हुआ है। भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया।
पाकिस्तान पर 24 मिसाइले दागी जिसमें लगभग 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए।
जैश लशकर के हेड क्वार्टर तबाह।
छत्तीसगढ़ :
लिख चुके हैं फिर लिखेंगे बार-बार इतिहास में
होंगे शत्रु सदा विफल हमसे द्वन्द के प्रयास में
तुमने कहा “मोदी को बोलो” मृत्यु के उपहास में
अब सुनो हमारा गर्जन अपनी अंतिम साँस में
गौरवान्वित और भावुक महसूस करते हुए यह पंक्तियाँ पहलगाम की हर बहन को समर्पित कर रहा हूँ।
-श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
