RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:06/मई/2025

पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड-57 ज़ोन क्रमांक-4 के नवन पार्षद अमर गिदवानी जी के नेत्रत्व में साफ सफाई का काम सुचारु रूप से होने लगा है कई वर्षों से तालाब की हालत बहुत खराब थी जिसकी वजह से वहां के लोगों को बहुत परेशानी होती थी वहां रहना मुश्किल हो रहा था पार्षद अमर गिदवानी जी ने तालाब के पास रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सतबहिनिया तालाब के अंदर की और तालाब के आस-पास की सफाई का काम सुचारु रूप से शुरू हो करवाया गया कूड़ा उठाया गया।
