RV cg news राजू वासवानी रायपुर 30/अप्रैल/2025

पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत एवं पुज्य सिन्धी पंचायत संत कंवरराम नगर के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ रायपुर की पावन धरा पर प्रथम “सिन्धु कुलदेवी हिंगलाज माता” के भव्य मंदिर एवं सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन हेतु हॉल का निर्माण किया जाएगा। आज 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु भूमि पूजन किया गया।
सिंध पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है
सिंधियों की कुलदेवी माता हिंगलाज देवी का मंदिर , जहाँ
गिरा था माता सती का ब्रह्मरंध्र व जहाँ शिला के रूप में
पूजी जाती हैं माता आदिशक्ति !
अक्षय तृतीया (आखा तीज ) के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के संत कंवर राम नगर में माता रानी के भव्य दरबार का शिलान्यास किया गया ! जिसमें समाज के पंडीत विकास अनूप शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार से भूमि पूजन संपन्न करवाया व मंदिर
निर्माण पर अपने विचार साझा किए !

