RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:22/अप्रैल/2025

रायपुर – न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा द्वारा आयोजित फैशन मॉडलिंग शो में रायपुर की डीडी नगर निवासी कोमल गोगिया ने प्रथम पुरस्कार मुंबई की जानी-मानी फिल्म कलाकार शिल्पा शिंदे (बिग बॉस फेम ) के हाथों से प्राप्त किया,और संस्था द्वारा सम्मानित की गई। ज्ञातव्य है कि कोमल गोगिया एक जानी-मानी कोरियोग्राफर भी हैं। कोमल गोगिया के पिता श्री मनोज गोगिया व्यवसाय होने के साथ वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं। वे रायपुर के मरीन ड्राइव उद्यान में नि:शुल्क योगा सीखाते हैं।
