RV cg news राजू वासवानी, रायपुर: 22/अप्रैल/2025
अमरकंटक (म. प्र) की परमार्थी यात्रा के दूसरे दिन 13 अप्रैल, 2025 को हरे माधव सत्संग के पश्चात, परमत्वमय सतगुरू बाबा ईश्वरशाह साहिब जी भव्य शोभायात्रा के साथ रामघाट, श्री नर्मदा महाआरती में पधारे। सभी संगतों ने प्रभु सतगुरु सतगुरू संग विधिवत् श्री नर्मदा जी कीl श्री नर्मदा महाआरती के दौरान, सतगुरू साहिब जी की पावन उपस्थिति से सभी संगतों का मन पवित्रता से परिपूर्ण हो गया।
आपजी के परम वचन– यह पावन नदियां जिनसे इंसानी सभ्यता, जीव जंतुओं एवं वनस्पतियों सभी का पालन हो रहा है, हरे माधव प्रभु की इन धरोहरों का संरक्षण करना, इनका वंदन करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
