RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:21/अप्रैल/2025
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया पदभार, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

समारोह के दौरान नए पदाधिकारीयों ने राज्य के व्यापारियों और उद्योगपतियों के हित में काम करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अभूतपूर्व अध्यक्ष अमर परवानी, पूरनलाल अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी के अलावा चेंबर के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे जिन्होंने पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी। इस शपथ ग्रहण में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव रितेश वाधवा, किशोर आहूजा, राजू भाई तारवानी,भरत पमनानी,मनोहर चंदनानी, अमर चंदनानी,राजेश भाई,रतन लीलानी,धनेश मटलानी, गौरव मंधानी, चंदर देवानी, सुशील दरीरा ,नरसा लालवानी और समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
