RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 02/04/2025
साहिती बिरादरी के मुखी दिलीप इसरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा दिनांक 30/03/2025 को चेट्रीचंड्र का प्रोग्राम बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया, इस उपलक्ष्य में सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा सारी झांकियों का स्वागत किया गया एवं सिंधी साहिती बिरादरी मंडल के स्टेज पर आदरणीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, महेश दरयानी जी,अमर गिदवानी जी, सतीश थोरानी जी, मुरली केवलानी जी एवं कई गणमान्य अतिथियों का स्वागत

मुखी दिलीप इसरानी जी द्वारा किया गया। प्रोग्राम में मां अन्नपूर्णा,बाबा गेलाराम, एवं साईं झूलेलाल की कृपा से 5000 लोगों में प्रसाद रूप में छोले चावल ग्रहण किया, रात 1:00 बजे तक प्रसाद वितरण चला। मुखी श्री दिलीप इसरानी जी द्वारा प्रोग्राम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई थी, मुखी साहब ने बताया इस प्रोग्राम में उनके साथियों ने उनका भरपूर सहयोग दिया जिसमें श्री हरि इसरानी,शंकरलाल दानवानी, सुनील अजवानी,मनोहर छुगानी, अनिल हेमानी, सोनू गोवानी, मोहन टहलयानी, विजय हेमानी, रबी जूरानी, ललित खत्री, कमल लखानी गोविंद खेमानी, दिनेश अजवानी एवं अशोक इसरानी,अजीत मोटवानी, और महिला मंडल से कशिश गोवानी, जय अजवानी, कशिश हेमानी, भावना टहल्यानी,पुष्पा बालानी, पूजा हेमानी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
