RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर:19/मार्च/2025-su सुविख्यात कथा वाचक, वृंदावन की देवी चित्रलेखा ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी के निवास पर पहुंचकर परिवारजन से भी आत्मीय मुलाकात की,

तत्पश्चात पूज्य शदाणी दरबार पहुंचकर पूज्य संत श्री युधिष्ठिर लाल जी व से भेंट की। अमित चिमनानी के निवास पर विशेष रूप से प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप जी की परिवार विशेष उपस्थिति रही। अमित चिमनानी ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूकता करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के प्रति प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसत्ता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। पिछले तीन दिनों से साईं लालदास द्वारा आयोजित कथा में पधारी देवी चित्रलेखा के बृज रस संवाद का हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण ने लाभ लिया है।
