RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर:11/मार्च/2025- डीडी नगर के मुखी सुधीर रामानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत डीडी नगर में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था जो 6 मार्च से 9 मार्च तक शिविर का आयोजन था, शिविर का उद्घाटन पार्षद आशु चंद्रवंशी ने किया। डॉ नेहा (श्यामानी) कोडवानी ने लगभग लगभग 60 मरीजों को चेक करके दवाइयां दी गई। 
9 तारीख दोपहर 2:00 बजे इस शिविर का समापन झूलेलाल जी की आरती के साथ किया गया, जिसमें सिंधी पंचायत के सभी सदस्य एवं महिला विंग की पूरी टीम ने डॉ नेहा कोडवानी को शाल पहनाकर सम्मान किया। समापन के वक्त वरिष्ठ समाजसेवी व डीडी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
