RV cg news राजू वासवानी,रायपुर
रायपुर/23/फरवरी/2025- छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के द्वारा आगामी चेट्रीचण्ड्र महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सिन्धु अमरधाम आश्रम के पीठाधीश्वर साँई लालदास साहेब जी के सानिध्य में 23 मार्च 2025 रविवार को “मनोकामना सिद्ध 2121 पुज्य बहराणा साहिब”कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा,रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

आपश्री से प्रार्थना है कि जल एवं ज्योति की पुजा अर्चना महाआरती के स्वर्णिम अवसर में सहभागी बनकर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण करे।इस पावन अवसर पर टीवी सीरियल “अनुपमा” की नायिका रूपाली गांगुली जी साँई लालदास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने रायपुर आ रही है।
कार्यक्रम में मुखर युवा गायक यश डोडवानी अपनी टीम के साथ गीत संगीत प्रस्तुत करेंगे।
साँई श्री झूलेलाल भगवान के आशीर्वाद से समस्त समाज के ऊपर सुख, समृद्धि, शांति की अमृत वर्षा होती रहे।
