राजू वासवानी,रायपुर.23/जनवरी/2025
रायपुर निकाय चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है, प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारियां जोरों पर है, प्रदेश कार्यालय में कल यानी शुक्रवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे।
कल होने वाली बैठक में महापौर प्रत्याशियों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी।
प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी।
प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी।
