राजू वासवानी, रायपुर.16/जनवरी/2025
रायपुर नगर निगम का महापौर पद इस बार सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस अवसर पर सिंधी समाज की प्रतिष्ठत समाजसेविका मनीषा तारवानी बीजेपी पार्टी से महापौर पद की प्रबल दावेदारी के रूप में उभरी है। मनीषा का समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता के चलते बीजेपी पार्टी और सिंधी समाज का उनके प्रति व्यापक समर्थन है।
अनेक बहुमुखी प्रतिभाशाली महिलाएं जो संकोच वश घर से बाहर नहीं निकलती केवल किचन तक सीमित रहती है ,अपनी प्रतिभा को दबा के रखती है मनीषा ऐसी महिलाओं को समाज में मुकम्मल जगह देने के लिए सामाजिक प्लेटफार्म देती है ऐसे अनेक कार्यों के लिए मनीषा जी ने “सुहिणी सोच” नामक संस्था बनाई है , सुहिणी सोच के प्लेटफार्म के माध्यम से मनीषा तारवानी ने इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में 7000 विद्यार्थियों हेतु मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम”भविष्य मेरी मुट्ठी में” आयोजित किया,जिसमें संत युधिष्ठिर लाल जी बृजमोहन अग्रवाल जी उपस्थित रहे,इसके अलावा 700 कन्याओं के लिए मेरी लाडो एवम् प्रदेश स्तरीय “बहुरानी सम्मेलन” का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया ,जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके जी उपस्थित रहीं,साथ ही इनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग जी एवं श्री ओ. पी. चौधरी जी भी सम्मिलित हो चुके है।हर समय सजग व सक्रिय रहने वाली सरल सौम्य स्वभाव की धनी मनीषा तारवानी को समाज आयोगी कार्यों हेतु तत्कालीन मुख्यमंत्री के हाथों “सिंधु रत्न अवार्ड” से नवाजा गया। मनीषा तारवानी भाजपा से महापौर पद की सशक्त दावेदार है
मनीषा- वर्ष 1999 से जेसीरेट के रूप में अपना अस्तित्व कायम करते हुए वर्ष 2007 में जेसी सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की तथा जेसीस में उनकी निरंतर कार्यशीलता लगन एवं विश्वास को देखते हुए जेसीआई इंडिया ने उन्हें वर्ष 2006 में jfm ( जेसीस फाउंडेशन मेंबर) के रूप में सम्मानित किया। वर्ष 2009 में जेसीआई इंडिया के अध्याय जेसीआई रायपुर मेट्रो की फाउंडर सदस्य बनी तथा वर्ष 2010 में जेसीआई रायपुर इंडिया द्वारा आयोजित कैप चेयरमेन व पार्लियामेंट प्रोसीजर में सहभागिता दर्ज करवाई तथा प्रारंभ से ही जेसीआई रायपुर मेट्रो की जेसीरेट विंग की कॉर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
मनीषा ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला चेंबर में मंत्री पद पर मनोनीत है ।इसके अतिरिक्त स्वामी हरिगिरी महाराज सेवा समिति की अध्यक्ष, तारवानी एसोसिएशन में वेलफेयर कमिटी चेयरमैन तथा आर्ट ऑफ लिविंग ,जय शक्ति धाम समिति ,एसएसडी धाम इत्यादि में भी इनकी सक्रिय सहभागिता है।
