राजू वासवानी,रायपुर.28/दिसम्बर /2024
निःशुल्क आत्म रक्षा शिविर
रायपुर – विजय क्षत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मातृ शक्ति माताओ- बहनों को निडर और सशक्त बनाने हेतु प्रथम सफलतम शिविर के बाद द्वितिय निःशुल्क आत्म रक्षा शिविर 22–30 दिसंबर गरबा ग्राउंड देवेंद्र नगर में आयोजन किया गया है
अपने पिता स्व लालचंद जी क्षत्री की स्मृति में यह आयोजन शिविर आयोजित किया है
सहयोगी टीम श्री झुलेलाल नवयुवक संघ है
उन्होंने बताया की उनके द्वारा देखा सपना सच हुआ और प्रथम शिविर सफल हुआ था उसके बाद द्वितीय शिविर का आयोजित किया गया है हम सभी 24 घंटे अपनी माता,बहन-मातृ शक्ति के साथ नही रहते इस हेतु हमे हमारे परिवार की हर मातृ शक्ति को निडर,सक्षम,बनाने हेतु शिविर के आयोजन किए जाते है और सनातन धर्म संस्कृति से भी आज की युवा पीढ़ी अवगत होवे ये भी प्रयास रहता है
विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल, चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स-युवा
छ ग सिंधी पंचायत, झूलेलाल नवयुवक संघ, सनातनी हिंदू सिंधु युवा, सहित अन्य कई संस्थाओं में दायित्व में है अन्य कई संस्थाओं जुड़े हुए है लगातार धर्म संस्कृति को लेकर जागरूकता लाने हेतु कार्य करते रहते है जिसमे मुख्यतः धर्म शिक्षा- मंदिर जीर्णोद्धार- मातृ शक्ति को सक्षम बनाने हेतु कार्य किया जाता है। विजय क्षत्री
