राजू वासवानी, रायपुर.28/दिसम्बर/2024
सिंधी काउंसिल द्वारा आयुष्मान कार्ड कैम्प 29 दिसंबर रविवार को राशि बलवानी के घर शैलेन्द्र नगर कटोरा तालाब में लगेगा शिविर
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 29 दिसंबर 2024 रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शैलेन्द्र नगर रतन पैलेस के सामने कटोरा तालाब मैन रोड रायपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया आयुष्मान कार्ड शिविर में सभी वर्ग का कार्ड तत्काल बनाया जाएगा इसमें बीपीएल परिवार के साथ 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कार्ड शिविर में बनाए जाएंगे आपको साथ में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लिए आधार कार्ड लाना है जिसमे मोबाइल नंबर लिंक हो उसका लाना अनिवार्य है बीपीएल परिवार के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य है सिंधी काउंसिल महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी ने बताया ये शिविर तीन वार्ड के लिए आयुष्मान कार्ड कैम्प लगाया जा रहा है वार्ड नंबर 58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड
वार्ड नंबर 57 पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड वार्ड नंबर 56 अरविंद दिक्षित वार्ड पहली बार इस एरिया में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया जा रहा है सभी से अपील इस शिविर का लाभ उठाए और सभी वर्ग का कार्ड कैम्प में बनवाए इस कैंप में डॉक्टर एन डी गजवानी सुनील कुकरेजा सचिन मेघानी साथ में महिला विंग की सक्रिय सदस्य की भागीदारी रहेगी

