राजू वासवानी,रायपुर. 25/दिसम्बर/2024
रायपुर – सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष ललित जयसिंघ एवं सिंधी काउंसिल के चेयरमैन
संजय रहेजा दोनो ने अपना संयुक्त रूप से जन्मदिन बढ़ते कदम के आनंद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया एवं बुजुर्गों को शॉल और फल देकर सम्मानित किया उक्त कार्य के लिए दोनों की सभी लोगों ने सराहना की।
अमर चंदनानी एवं मनोहर चंदनानी द्वारा बधाई संदेश
सिंधी समाज के मजबूत स्तंभ जो हमेशा मानवता और इंसानियत की सेवा करने वाले और भारतीय जनता पार्टी में अधिक से अधिक सिंधी समाज को कैसे उचित स्थान मिले उसमें लगातार अपनी भूमिका निभाते हैं लोकप्रिय समाजसेवी ललित जयसिंग को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं आप स्वस्थ रहें ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं
