राजू वासवानी 23/दिसम्बर/2024
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट लीग के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री, व रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकार शामिल होकर खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, खेल राजस्व युवा मामलों के मंत्री श्री टंकराम वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी , युवा उनके अध्यक्ष श्री विकास रूपरेला सहित समाज के वरिष्ठ जन्म की गरिमाई उपस्थिति रही।

