रायपुर छत्तीसगढ़, 28/11/2024- देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा गेलाराम साहेब का 16 वां वर्सी महोत्सव आगामी 8, 9, 10 दिसंबर को गोदड़ीवाले संत बाबा हरदासराम साहेब के आशीर्वाद से व जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास व देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरादेवी के सानिध्य में धूमधाम वह हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
यह जानकारी दरबार के सेवादारी अमर गिदवानी,पवन प्रीतवानी, सतीश थौरानी, हरी ईसरानी ने दी
