रायपुर- सामाजिक संस्था एक पहल “और” की *महिला विंग* द्वारा आयोजित *युवक युवती परिचय सम्मेलन 2024* रविवार 8 सितंबर को सिन्धु पैलेस में सपन्न हुआ। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,उड़ीसा से सिंधी समाज के लोग शामिल हुए थे। वर्तमान समय में रिश्ते तय होने में बहुत परेशानी हो रही है,रिश्ते आसानी से नहीं हो रहे है।

इसी स्थिति को देखते हुए एक पहल और की महिला विंग ने युवक युवती, तलाकशुदा महिला,पुरुष, व अन्य कारणो से अकेले रह रहे महिला पुरुष को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। संस्था को उम्मीद है कि इस आयोजन से बहुत सी बेटियां बहु बनेगी और बेटे दामाद बनेंगे। और अपने पसंद का जीवन साथी मिलेगा।
आगे भविष्य में भी एक पहल “और” संस्था द्वारा ऐसे आयोजन होते रहेंगे।
